छत्तीसगढ़

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भव्य आयोजन, सीएम साय और स्मृति ईरानी पहुंचे धरमजयगढ़

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। दशहरा मैदान में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल हुईं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खराब मौसम और घने कोहरे के कारण कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। उनके हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई, जिसके बाद उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जनजातीय समाज को संबोधित किया।

U19 Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर बरसे पूर्व खिलाड़ी, बोले- ‘हम बिल्कुल जीरो हैं, हमारा सिस्टम कुछ नहीं’

नितिन नवीन बोले- अब भी बचे हैं दिमागी नक्सली

अपने वर्चुअल संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनजातीय संस्कृति को देश की पहचान बताया। नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नक्सलियों को तो हमने मिटा दिया है, लेकिन अभी भी कुछ दिमागी नक्सली बचे हुए हैं, जो कई संगठनों पर कब्जा करके उनका नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे दिमागी नक्सलियों को आने वाले समय में सरकार अपनी योजनाओं और कार्यों के माध्यम से सबक सिखाने का काम करेगी। उनके इस बयान को नक्सलवाद के खिलाफ भाजपा के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

सीएम साय और स्मृति ईरानी भी रहीं मौजूद

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस समारोह में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव को प्रमुखता से सामने रखा गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में नक्सलवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को धरमजयगढ़ पहुंचकर समारोह में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम और कोहरे के कारण उनका हेलिकॉप्टर निर्धारित स्थान पर नहीं उतर सका। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper