छत्तीसगढ़

छठ पर्व पर जशपुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, 23 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

जशपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठ मैया और भगवान सूर्यदेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 23 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

एक बार फिर यूनिफाई लेकर आ रहा है बच्चों के लिए ‘टैलेंट शोकेस गाला सीजन-5’

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छठ महापर्व के शुभ अवसर पर इतने बड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

रायपुर का नरैया तालाब, शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, 5 दशक से हो रही है छठ पूजा, छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर वे छठ मैया और भगवान सूर्यदेव से छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों के सुख, शांति और कल्याण की प्रार्थना करते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper