छत्तीसगढ़

रामगढ़िया सेवक सभा का भव्य दिवाली मिलन समारोह आयोजित

रामगढ़िया सेवक सभा द्वारा ए.पी.एस. फार्म में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने अपने परिवार सहित बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे दिन खुशियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से करेंगे मुलाकात; समक्का सागर बैराज पर होगी चर्चा

संस्था के अध्यक्ष बलदेव सिंह, सचिव ओंकार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी दिवाली मिलन समारोह में बच्चों, युवाओं, पुरुषों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला विंग एवं यूथ विंग के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

सुबह से शाम तक चले इस आयोजन में सभी सदस्यों ने परिवार के साथ पिकनिक का आनंद लिया। खेलकूद, हंसी-मजाक और आपसी मेल-मिलाप के बीच पूरा दिन खुशनुमा माहौल बना रहा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता एवं पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना रहा।

अमेरिका-ब्रिटेन तक गूंजी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान, NACHA ने विदेशों में मनाया जनजातीय गौरव दिवस

समारोह ने सभी के मन में यादगार पल संजो दिए और सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper