छत्तीसगढ़

BJP OBC मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी, विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए संगठनात्मक स्तर पर बड़ी खबर है। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के खम्हन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

295 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ‘हनु-मान’ के सीक्वल में बदला लीड एक्टर, वैष्णव तेज को मिली कमान

ललित चंद्राकर को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा की जारी सूची के अनुसार, ललित चंद्राकर के साथ दिल्ली के गजेंद्र यादव और कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा, बिहार के डॉ. अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद को जिम्मेदारी दी गई है।

बस्तर को मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

CM साय और किरण देव ने दी बधाई

ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस नियुक्ति को प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। इससे राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ की भागीदारी और मजबूत होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper