छत्तीसगढ़

पटवारियों की हड़ताल स्थगित, CM साय के साथ बैठक के बाद बनी सहमति; मांगों के परीक्षण के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने यह घोषणा की। बैठक में पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

ध्रुव जुरेल ने हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान! देखें VIDEO

मुख्यमंत्री साय ने पटवारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़े मुद्दों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति मांगों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर उनके निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

हड़ताल अवधि की कार्रवाई पर भी मिलेगा आश्वासन

मुख्यमंत्री ने हड़ताल अवधि के दौरान पटवारियों के खिलाफ हुई कार्यवाहियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों और समस्याओं का समाधान संवाद और आपसी समझ के माध्यम से किया जाना चाहिए। राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशील है।

CM विष्णुदेव साय बोले- 12 साल में देश के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, PM मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय

वहीं, पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश पर आभार जताया। बैठक के बाद संघ ने फिलहाल अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper