छत्तीसगढ़

जशपुर को मिली 16 करोड़ की सौगात, पीएम जनमन योजना के तहत बनेंगे 5 बड़े पुल

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में पांच वृहद पुलों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत इन पुलों के निर्माण के लिए राज्य शासन ने कुल 16 करोड़ 3 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

पीएम जनमन योजना के वर्ष 2026-27 के बैच-I के तहत केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 6 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ में कुल 167 पुलों के निर्माण को मंजूरी दी थी। इनमें जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के पांच पुल भी शामिल हैं। इनके निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों की ग्रामीण बसाहटों का मुख्य मार्गों से संपर्क बेहतर होगा और आवागमन की सुविधा बढ़ेगी।

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लेख, 26 नवंबर को होगा प्रकाशित

इन पांच स्थानों पर बनेंगे पुल

स्वीकृत कार्यों के तहत डंगरी से दरावाकोना मार्ग पर 60 मीटर लंबे पुल के लिए 3 करोड़ 56 लाख 23 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। जबला से नवापारा मार्ग पर 30 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 1 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।

इसी तरह कमरीमा मंझाटोली से खपरीडीह मार्ग पर 60 मीटर लंबे पुल के लिए 4 करोड़ 4 लाख 19 हजार रुपये, बगीचा-कांसाबेल मार्ग से जनकपुर पहुंच मार्ग पर 80 मीटर लंबे पुल के लिए 3 करोड़ 52 लाख 67 हजार रुपये और कुहापानी से बांसधार मार्ग पर 60 मीटर लंबे पुल के लिए 3 करोड़ 7 लाख 4 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन पांचों पुलों की कुल लंबाई 290 मीटर होगी।

ओंकारेश्वर में अलग अंदाज में दिखे CM मोहन यादव, कभी पैदल चले तो कभी नाव की सवारी की

बारिश में आवागमन की परेशानी से मिलेगी राहत

पुलों के निर्माण से बारिश के मौसम में नालों के कारण आवागमन बाधित होने की समस्या कम होगी। ग्रामीणों को बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं स्थानीय व्यापार और रोजगार की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

बेहतर सड़क संपर्क से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और जरूरी सेवाओं की पहुंच आसान होगी। तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper