मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर में अलग अंदाज में दिखे CM मोहन यादव, कभी पैदल चले तो कभी नाव की सवारी की

ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर दौरे के दौरान अलग अंदाज में नजर आए। नर्मदा परिक्रमावासी दादा गुरु की पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा का गोमुख घाट से विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दादा गुरु के साथ मां नर्मदा का पूजन-अभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन के बाद मुख्यमंत्री ने नर्मदा में नौका विहार किया। इस दौरान उन्होंने खुद नाव का इंजन संभाला और कुछ देर नाव भी चलाई।

रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, युवराज सिंह से हुई थी 30 मिनट बात

हेलीकॉप्टर से पहुंचे ओंकारेश्वर, परिक्रमा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह करीब 9:25 बजे हेलीकॉप्टर से कोठी हेलीपैड पहुंचे। यहां से वे गोमुख घाट पहुंचे और नर्मदा सेवा परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का सानिध्य मिलना सौभाग्य की बात है। दादा गुरु के सानिध्य में मां नर्मदा की पांचवीं परिक्रमा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, साधना, सद्भाव और लोककल्याण का आध्यात्मिक मार्ग है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराएं समाज को जोड़ने और मानव कल्याण का संदेश देती हैं। प्रदेश सरकार इन परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने नर्मदा तट की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने को प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बताया। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सरकार की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

दादा गुरु बोले- पैदल चलें तो साधना, बैठें तो आराधना

दादा गुरु ने कहा कि ईश्वरीय भक्ति और साधना व्यक्ति के जीवन एवं व्यक्तित्व का विकास करती है। मां नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवन, ज्ञान, विकास और व्यवस्था का आधार हैं। नर्मदा परिक्रमा का मूल उद्देश्य साधना और लोककल्याण है। यह यात्रा समाज में सद्भाव और समरसता को मजबूत करती है।

परिक्रमा की आध्यात्मिक अनुभूति बताते हुए दादा गुरु ने कहा कि जब पैदल चलते हैं तो साधना बन जाती है और बैठ जाते हैं तो आराधना।

पैदल चले मुख्यमंत्री, ज्योतिर्लिंगों के भी किए दर्शन

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दादा गुरु और नर्मदा परिक्रमावासियों के साथ गोमुख घाट से पुराने बस स्टैंड तक पैदल चले। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां नर्मदा में नौका विहार भी किया और कुछ देर स्वयं नाव का इंजन संभाला। इसके अलावा मुख्यमंत्री जोड़ गणपति हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन किए और षड्दर्शन मंडल के अध्यक्ष महंत मंगलदास त्यागी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आश्रम में भोजन भी किया।

CG Weather Update: मौसम का बदलेगा मिजाज! अगले 2 दिनों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, रात में बढ़ेगी ठिठुरन

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

नर्मदा सेवा परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल और पंधाना विधायक छाया मोरे सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके अलावा संभाग आयुक्त भास्कर लाक्षाकार, आईजी अनुराग, डीआईजी सिमाला प्रसाद, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper