छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी नहीं रहे, निधन से राजनीतिक और कानूनी जगत में शोक

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ गांधीवादी विचारक, संविधान विशेषज्ञ और लेखक कनक तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कानूनी और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में रखा गया है। विदेश में रह रही उनकी बेटी के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड, हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला सम्मान

लंबे समय से खराब चल रहा था स्वास्थ्य

कनक तिवारी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले करीब एक महीने से उनके परिचित और प्रशंसक चिंतित थे। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले तिवारी की ओर से लंबे समय तक कोई नई पोस्ट नहीं किए जाने पर लोग उनका हालचाल जानने की कोशिश कर रहे थे।

13 नवंबर को देवप्रिय अवस्थी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि कनक तिवारी की आखिरी पोस्ट देखे हुए एक महीना हो गया है। उन्होंने तेजस के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा करने का आग्रह भी किया था।

पांचवीं बार ICU में भर्ती होने की दी थी जानकारी

कनक तिवारी ने 5 सितंबर को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें पांचवीं बार ICU में भर्ती होना पड़ा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 19 सितंबर को उन्होंने एक और पोस्ट साझा की थी।

CM जनदर्शन में दिव्यांगजनों को मिली प्राथमिकता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बांटी ट्राइसाइकिल; सुनी लोगों की समस्याएं

इस पोस्ट में उन्होंने अपने मोहल्ले पद्मनाभपुर में गणेश उत्सव के अवसर पर सार्वजनिक रूप से किए गए अभिनंदन का जिक्र किया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता कम हो गई थी।

कनक तिवारी का निधन छत्तीसगढ़ के साहित्यिक, सामाजिक और कानूनी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper