छत्तीसगढ़

जनदर्शन में पिता ने लगाई बेटे के इलाज की गुहार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल उपचार के दिए निर्देश

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग मां हिरकना बाई कोटांगले के साथ बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए सहायता मांगने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले। आर्थिक तंगी के कारण बच्चे का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। परिवार की परेशानी सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी नहीं रहे, निधन से राजनीतिक और कानूनी जगत में शोक

आर्थिक तंगी के कारण छोटे बेटे का ऑपरेशन नहीं करा पा रहे थे पिता

अमित कोटांगले ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके दोनों बच्चों को जन्म से ही पैरों में चलने-फिरने की समस्या है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने बड़े बेटे का ऑपरेशन कराया, जिसके बाद वह अब स्वस्थ है। लेकिन छोटे बेटे छयांश का ऑपरेशन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नहीं हो पा रहा था।

अमित ने बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। ऐसे में दोनों बच्चों की परवरिश और परिवार की जिम्मेदारी वे अपनी बुजुर्ग मां और बहन के साथ मिलकर संभाल रहे हैं। सीमित आय और संसाधनों के चलते बेटे का इलाज कराना उनके लिए मुश्किल हो गया था।

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मुकाबला; नोट कर लें मैच की टाइमिंग

मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

परिवार की परेशानी सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बालक छयांश के पैरों के ऑपरेशन और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बच्चे के इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवार को उम्मीद है कि अब छयांश का उपचार जल्द शुरू हो सकेगा और उसे बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper