छत्तीसगढ़ PHE विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। शासन ने विभाग के 43 अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को नई जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UP Police में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले गए अफसर
जारी आदेश के अनुसार, तबादला किए गए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी नई पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके लिए शासन ने आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को राहत
तबादला आदेश में जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष छूट दी गई है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी, जो वर्तमान में जनगणना कार्य या उससे जुड़ी ड्यूटी में तैनात हैं, उन पर यह स्थानांतरण आदेश लागू नहीं होगा।
43 कर्मचारियों की बदली जिम्मेदारी
PHE विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुरूप विभागीय जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। शासन के इस फैसले से विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा।


