उत्तरप्रदेश

UP Police में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले गए अफसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), पीएसी और पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में नई तैनाती दी गई है।

list-1

list-2

list-3

अक्टूबर में 10 थानाध्यक्षों पर हुई थी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले कुछ समय से लगातार प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई देखने को मिल रही है। अक्टूबर 2026 में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में 9 जिलों के 10 थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया था।

इस कार्रवाई में लखनऊ के बाबू बनारसीदास थाने के प्रभारी के अलावा खीरी, उन्नाव, एटा, आगरा, प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर और मथुरा के थाना प्रभारी भी शामिल थे। जनशिकायतों के प्रति लापरवाही को कार्रवाई की प्रमुख वजह बताया गया था।

रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, युवराज सिंह से हुई थी 30 मिनट बात

सितंबर में भी हुआ था बड़ा फेरबदल

इससे पहले सितंबर 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसके अलावा राज्य में 10 IAS अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ था।

इन तबादलों से महज तीन दिन पहले 35 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था। लगातार हो रहे इन प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

फिलहाल 28 अधिकारियों के नए तबादलों के बाद पुलिस विभाग में जिम्मेदारियों का नया समीकरण तैयार हुआ है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper