छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में बड़ा फेरबदल, अश्विनी गुर्देकर हटाए गए; डॉ. परमानंद वर्मा बने नए रजिस्ट्रार

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सहायक संचालक डॉ. परमानंद वर्मा को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. वर्मा ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है।

अश्विनी गुर्देकर की नियुक्ति लंबे समय से विवादों में थी। वे मूल रूप से स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत थे। उनकी रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए थे। मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था। आरोप लगाया गया था कि उनके पास रजिस्ट्रार पद के लिए निर्धारित आवश्यक योग्यता नहीं है। इसी विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अब नई नियुक्ति करते हुए डॉ. परमानंद वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है।

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

वित्तीय फैसलों की जांच की उठी मांग

रजिस्ट्रार बदलने के बाद फार्मेसी काउंसिल की वित्तीय कार्यप्रणाली भी चर्चा में आ गई है। काउंसिल के कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष और पूर्व रजिस्ट्रार द्वारा लिए गए वित्तीय निर्णयों की जांच कराने की जरूरत बताई है। सदस्यों का कहना है कि इन फैसलों की जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वित्तीय कार्यों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके।

किसानों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना शुरू; 76 गांवों को मिलेगा लाभ

नए रजिस्ट्रार के सामने होंगी चुनौतियां

डॉ. परमानंद वर्मा को अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद अब काउंसिल के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, वित्तीय निर्णयों की जांच की मांग के बीच यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस संबंध में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। नए रजिस्ट्रार के सामने काउंसिल की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper