छत्तीसगढ़

रेलवे की सख्त टिकट चेकिंग से 325 यात्री पकड़ाए, 2.92 लाख रुपए का राजस्व मिला

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

रायपुर :- 27 नवम्बर, 2026 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग एवं रायपुर रेलवे स्टेशन पर नाका टिकट चेकिंग अभियान दिनांक 26 नवंबर 2026 को चलाया गया। जिसमें भाटापारा और रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 16 ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान में कुल 325 मामलों को दर्ज कर 2,92,040 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया।

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में बड़ा फेरबदल, अश्विनी गुर्देकर हटाए गए; डॉ. परमानंद वर्मा बने नए रजिस्ट्रार

किलाबंदी और नाका टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 207 यात्री पकड़े गए, जिससे 02,14,635/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 102 यात्रियों से 74800/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 15 यात्रियों से 2170/-रूपये, एक अन्य मामले से 435/- रुपए राजस्व प्राप्त हुआ । इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था । इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक-1 (कोचिंग) श्री राजेश कुमार साह मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टिकट चेकिंग एवं 20 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल रहे ।

किसानों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना शुरू; 76 गांवों को मिलेगा लाभ

रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper