अन्यटेक्नोलॉजी

अब WhatsApp पर ही मिलेगा Travel eSIM, एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे करें एक्टिवेट

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

टेक्नोलॉजी डेस्क। विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए WhatsApp एक नया फीचर लेकर आया है। इसकी मदद से यूजर्स अब ऐप के अंदर से ही Travel eSIM खरीद और इंस्टॉल कर सकेंगे। इसके बाद अपनी जरूरत और यात्रा की अवधि के हिसाब से डेटा प्लान भी चुन पाएंगे। इस सुविधा के लिए यूजर्स को किसी मोबाइल स्टोर या दूसरी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। खास बात यह है कि eSIM इंस्टॉल करने के बाद भी यूजर्स का मौजूदा WhatsApp अकाउंट और फोन नंबर पहले जैसा ही रहेगा।

Rashifal 28 November 2026: किसी को मिलेगा खुशियों का तोहफा, तो कुछ राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Android और iOS दोनों यूजर्स को मिलेगी सुविधा

WhatsApp का Travel eSIM फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो अक्सर विदेश यात्रा करते हैं। इसके जरिए यूजर्स अपनी डेस्टिनेशन के लिए इंटरनेट डेटा प्लान खरीद सकेंगे। कंपनी इस सुविधा के लिए अलग-अलग देशों में डेटा प्लान उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। इनमें Jio, Smart Axiata, Smart Communications, Verizon और 1Global जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Android फोन में कहां मिलेगा Travel eSIM का विकल्प?

यूजर्स को WhatsApp की Account Settings में जाकर Travel eSIM सेक्शन खोलना होगा। यहां ट्रैवल ई-सिम का विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद यूजर्स सर्च बार में उस देश का नाम दर्ज कर सकते हैं, जहां वे यात्रा करने जा रहे हैं।

इसके अलावा Popular, Countries, Regional और Global जैसी कैटेगरी के जरिए भी अपनी पसंद की डेस्टिनेशन खोजी जा सकेगी। एक बार eSIM इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स अलग-अलग यात्राओं के लिए अपनी जरूरत के मुताबिक डेटा प्लान चुन सकेंगे।

ऐसे चुनें अपनी पसंद का डेटा प्लान

डेस्टिनेशन चुनने के बाद WhatsApp उस देश में उपलब्ध डेटा प्लान की जानकारी दिखाएगा। इसमें यूजर्स को मुख्य रूप से दो तरह के विकल्प मिल सकते हैं।

  • फिक्स्ड डेटा प्लान: इसमें तय डेटा लिमिट और अलग-अलग वैलिडिटी वाले पैक मिलेंगे।
  • अनलिमिटेड डेटा प्लान: इसमें निर्धारित अवधि तक बिना तय डेटा लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा होगी।

अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान चुनने के बाद यूजर्स को ‘Buy Plan’ पर टैप करना होगा। इसके बाद प्लान की पूरी जानकारी, चुना गया देश और कुल कीमत स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहां से यूजर खरीदारी की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे।

Buy Plan के बाद ऐसे इंस्टॉल होगा eSIM

प्लान खरीदने के बाद यूजर्स को ‘Install eSIM’ का विकल्प मिलेगा। WhatsApp ने सलाह दी है कि इंस्टॉलेशन के दौरान Wi-Fi कनेक्शन का इस्तेमाल करें और ऐप को खुला रखें।

इसके बाद ‘Install eSIM’ पर टैप करते ही इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो सकती है। अगर इस दौरान किसी तरह की परेशानी आती है, तो यूजर्स स्क्रीन पर दिए गए ‘Get Help’ विकल्प से सहायता ले सकेंगे।

इंस्टॉल होने के बाद कब करें eSIM एक्टिवेट?

eSIM सफलतापूर्वक इंस्टॉल होने पर स्क्रीन पर ग्रीन टिक दिखाई देगा। इसके बाद फोन की सेटिंग्स में भी नया eSIM नजर आने लगेगा। हालांकि, इसे तुरंत एक्टिवेट करना जरूरी नहीं है।

WhatsApp की सलाह है कि यूजर्स अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद ही eSIM को एक्टिवेट करें, ताकि डेटा प्लान का इस्तेमाल सही समय पर शुरू हो सके। इस दौरान यूजर्स अपने पुराने मोबाइल नंबर से WhatsApp चलाना जारी रख सकेंगे।

कब शुरू होगी Travel eSIM की सुविधा?

WhatsApp ने इस फीचर को चुनिंदा देशों में शुरू करने की तैयारी की है। शुरुआत में किन देशों के यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी इसे Android के साथ iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सरकार की बड़ी पहल, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग; किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण

इस फीचर के शुरू होने के बाद विदेश जाने वाले लोगों के लिए इंटरनेट डेटा प्लान खरीदना और eSIM इंस्टॉल करना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने के लिए फोन में eSIM सपोर्ट होना जरूरी होगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper