RADA
छत्तीसगढ़

मतदान प्रतिशत बढ़ाने रेसीडेंशियल वेलफेयर अथारिटी आये सामने

मतदान प्रतिशत बढ़ाने रेसीडेंशियल वेलफेयर अथारिटी आये सामने

रायपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कॉलोनाइजर एवं सोसाइटी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उद्देश्य था शहरी मतदान प्रतिशत को शत्-प्रतिशत करना। शहर के कई कॉलोनाइजर एवं सोसायटी के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से बैठक में चर्चा किया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम होता है। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि अधिक से अधिक मतदाता इन कालोनियों-सोसायटियों से मतदान करें। इस चुनाव का थीम ‘‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व‘‘। हमें इस चुनाव को एक पर्व के रूप में मनाते हुए शत-प्रतिशत मतदान करना है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सभी प्रबुद्धजनों से उम्मीद है कि, आप और आपके परिवार का पूरा सदस्य मतदान तो करें ही, साथ में अपने कॉलोनी या सोसाइटी के हर सदस्यों को भी मतदान करने की अपील करेंगे। आप में से हर व्यक्ति अपने-अपने कॉलोनी में प्रत्येक परिवार से अपील कीजिए ताकि लोग घरों से निकलें और मतदान करें। बैठक में आए प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपने कालोनी में रहवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे और यह प्रयास करगें कि शत-प्रतिशत मतदान हो। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित अनेक कॉलोनाइजर एवं कॉलोनी वेलफेयर प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका