RADA
छत्तीसगढ़

तीसरे चरण में CG की 7 सीटों पर वोटिंग कल

तीसरे चरण में CG की 7 सीटों पर वोटिंग कल

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग होगी. सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया में करेंगे मतदान करेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे. इसके लिए वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से बगिया जाएंगे. साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से मतदान में शामिल होने की अपील की है. अपने 47 दिन के तूफानी जनसभाओं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल प्रातः 08:35 बजे अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे. जहां कल वो गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे.

साय कल प्रातः 10:05 बजे से शाम 04:10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों के साथ मेल-मुलाकात करेंगे. शाम 04:15 बजे सीएम साय वापस राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका