
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि माइंड ब्लोइंग स्क्रिप्ट मिलने पर ही वह शाहरूख खान के साथ काम करेंगी। प्रीति जिंटा ने शाहरूख खान के साथ दिल से, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन, दोनों को ऑडियंस का सबसे ज्यादा प्यार ‘वीर जारा’ में मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रीति जिंटा इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही सनी देओल स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ में काम कर रही हैं। इसी बीच प्रीति जिंटा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर उन्होंने अपने फैन्स के के सवालों के जवाब दिये। एक फैन ने उनसे पूछा, मैम आप और शाहरुख कब साथ में फिल्म करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रीति ने लिखा, जब भी ऐसी कोई माइंड ब्लोइंग स्क्रिप्ट मिलेगी, जिसे सिर्फ हम दोनों कर सकते हैं तब करेंगे. तब तक इंताजर कीजिये।

