अपराध

देर रात तलवारबाजी, पिता-पुत्र समेत 4 लोग घायल

देर रात तलवारबाजी, पिता-पुत्र समेत 4 लोग घायल

रायपुर। राजधानी में शनिवार देर रात तलवारबाजी हुई है। इस हिंसक झड़प में किसी के सिर, नाक और पीठ पर तलवार से चोटें आईं। घटना में पिता-पुत्र समेत 4 लोग घायल हुए हैं। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज की रंजिश के चलते रायपुर के अवंति विहार स्थित विजय चौक पर देर रात तलवारबाजी हुई। तलवारबाजी में देवेंद्र नगर निवासी पिता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हुए। घायल पिता अनीस, बेटा लक्की, फजल और सौरभ को आई चोटें आई है। मामले में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य और उसके बेटे आदर्श भट्टाचार्य समेत उसके साथियों पर तलवारबाजी का आरोप लगाया गया है। घटना में घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। मामले में शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Back to top button
📰 E-Paper