अपराध

गुण्डागर्दी कर चाकुबाजी और मारपीट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा

गुण्डागर्दी कर चाकुबाजी और मारपीट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर। 19 मई की रात्रि करीब 10 बजे प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी गौसिया बिरयानी सेटर दुकान में काम करता है, दुकान के सामने ही अपने दोस्त अरहान खान के साथ खडा था अभी वहां पर उदय चक्रधारी मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे साबीर, दो गाडियों में आये एवं गंदी गंदी गाली गलौच कर अरहान खान के सीने एवं पेट के पास चाकू से वार किये है जिससे अरहान खान को सिम्स में भर्ती किया गया घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक निमेतेश सिंह को त्वरित कार्यवाही करने के कडे निर्देश दिये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर आरोपी उदय चक्रधारी मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे, साबीर, को घेराबंदी कर अलग अलग स्थानोे से पकडा गया। आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

-0 आरोपी उदय चक्रधारी, मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे के विरूद्व आपरेशन प्रहार।
-0 चारो आरोपी जिला छोडकर भागने के फिराक में थे।
-0 आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल डिस्कव्हर, दो नग चाकू, एक नग मोपेड, एक्टीवा किया गया जप्त।

नाम आरोपी –
01. उदय चक्रधारी पिता तामेश्वर चक्रधारी उम्र 20 वर्ष निवासी तैयबा चैक के पास मरारगली तालापारा बिलासपुर।
02. मनीष यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी तैयबा चैक के पास कुम्हार गली तालापारा बिलासपुर।
03. प्रेम डाहिरे पिता स्व. रहस लाल डाहिरे उम्र 20 वर्ष निवासी मंझवापारा राजीव गांधी चैक के पास बिलासपुर।
04. पवन उर्फ यशवंत चक्रधारी पिता रामू चक्रधारी उम्र 21 वर्ष निवासी राजीव गांधी चैक के पास बिलासपुर।

Back to top button
📰 E-Paper