
भारत और वियतनाम की फिल्म इंडस्ट्री ने साथ आकर एक फिल्म का निर्माण किया है। इसे एक ऐतिहासिक कदम के रुप में देखा जा रहा है। यह पहला मौका है जब इन दोनों देश के मनोरंजन उद्योग द्वारा एक फीचर फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म का नाम ‘लव इन वियतनाम’ है, जिसके फर्स्ट लुक पोस्टर को ‘कान’ में जारी किया गया है। यह भारत के लिए गर्व करने वाला पल है। मालूम हो कि इस साल ‘कान’ 14 मई से शुरू हुआ था और यह 25 मई तक आयोजित होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन कलाकारों ने किया हैं काम
इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर और वियतनाम की अभिनेत्री खा नगन समेत कई कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। शांतनु इससे पहले ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी काम कर चुके हैं। फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है। बता दें कि ‘लव इन वियतनाम’ ‘मैडोना इन ए फर कोट’ किताब पर आधारित है। फिल्म का निर्माण ओमंग कुमार, अभिषेक अंकुर, कैप्टन राहुल बाली, तारिक खान और जेबा साजिद ने किया है।
