
प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय : डिनर डेट पर रेस्तरां स्टाफ के साथ पोज देते दिखे दीपिका-रणवीर
प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय : डिनर डेट पर रेस्तरां स्टाफ के साथ पोज देते दिखे दीपिका-रणवीर
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। सिंतंबर महीने में दीपिका-रणवीर के घर किलकारी गूंज सकती है। इन दिनों दीपिका अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की कई तस्वीरें छाई हुई हैं, जिनमें वह प्रेगनेंसी के दौरान फैशन गोल सेट करती दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपने परिवार के साथ डिनर के लिए पहुंचे, जिसकी तस्वीरें खूब छाई हुई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों रेस्टोरेंट में फैंस के साथ तस्वीर लेते दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर बेन्ने कैफे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है। फोटो में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह इसमें सेल्फी क्लिक करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दीपिका और रणवीर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। दीपिका और रणवीर सोमवार रात को डिनर आउटिंग पर गए थे। इस दौरान दीपिका लाल रंग की चेक वाली शर्ट ड्रेस में नजर आईं। उनका ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

