
राज्य
वायु सेवा की पहली उड़ान भोपाल से पहुंची जबलपुर, ऐसे हुआ स्वागत
वायु सेवा की पहली उड़ान भोपाल से पहुंची जबलपुर, ऐसे हुआ स्वागत
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की पहले उड़ान आज राजधानी भोपाल से जबलपुर पहुंची। शहर आगमन पर पहली फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत किया गया। पायलट, को-पायलट के अलावा छह यात्रियों को लेकर जबलपुर पहुंची पहली फ्लाइट का जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रियों में सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत राजधानी से जबलपुर होकर रीवा और सिंगरौली जाने वाली एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत हो चुकी है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने एयर टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद एयर टैक्सी भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना हुई।
