
छत्तीसगढ़
भारतीय टीम की शानदार जीत पर सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर। टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है सभी भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया, वो इतिहास में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग की और इसके पश्चात आखरी तक शानदार गेंदबाजी कर हमारे गेंदबाजों ने मैच पलट कर जीत अपने नाम दर्ज कर ली। पूरे देश को हमारे क्रिकेट खिलाडिय़ों पर गर्व है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
