RADA
मनोरंजन

इस हॉरर फिल्म में कॉमेडी करते नजर आएंगे अक्षय कुमार!

इस हॉरर फिल्म में कॉमेडी करते नजर आएंगे अक्षय कुमार!

साल की शुरुआत से ही अक्षय कुमार खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस वक्त उनके खाते में कई बड़ी-बड़ी फिल्में हैं. एक फिल्म साल की शुरुआत में ही रिलीज हो चुकी है, जो है ‘बड़े मियां छोटे मियां’. फिल्म बजट निकालने में भी कामयाब नहीं हो पाईं थी. जल्द उनकी दो फिल्में आने वाली हैं- पहली ‘सरफिरा’, जो 12 जुलाई को रिलीज होगी. इसके बाद बारी आती है फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की. यह भी जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं दिवाली पर भी अक्षय कुमार अपने फैन्स को बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि उनका अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो है. इसके अलावा साउथ फिल्म ‘कनप्पा’ में भी उनका स्पेशल अपीयरेंस है. बीते दिनों उनकी एक झलक भी देखने को मिली थी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब-जब अक्षय कुमार और हॉरर फिल्मों की साथ में बात होती हैं, तो हर किसी की जुबां पर पहला नाम आता है- भूल भुलैया का. इस पिक्चर से अक्षय कुमार ने खूब भौकाल काटा था. हालांकि, अगले पार्ट में उनका पत्ता कट गया. अब कार्तिक आर्यन ही इसके अगले पार्ट में नजर आ रहे हैं. हालांकि, जल्द अक्षय कुमार एक बड़ी हॉरर फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं.

अक्षय कुमार को कौनसी बड़ी फिल्म मिल गई?
15 अगस्त को कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. पहले इसी दिन अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ आने वाली थी, पर फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. अब यह पिक्चर 6 दिसंबर को रिलीज होगी. हालांकि, जिन फिल्मों को इसी दिन रिलीज करने का ऐलान किया है, उसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की Stree 2 शामिल है. इसके पहले पार्ट को भी लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इसी बीच फिल्म में खिलाड़ी कुमार की एंट्री हो गई है. हाल ही में एचटी सिटी में एक खबर छपी. इससे पता लगा कि, अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में कैमियो करने वाले हैं.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका