RADA
छत्तीसगढ़

निगम की टीम ने मैग्नेटो माल के पास गड्ढे में गिरे मवेशी को सुरक्षित निकाला बाहर

निगम की टीम ने मैग्नेटो माल के पास गड्ढे में गिरे मवेशी को सुरक्षित निकाला बाहर

रायपुर। आज नगर पालिक निगम जोन नम्बर 9 के तहत महर्षि वाल्मीकि वार्ड नम्बर 32 के क्षेत्र में मैग्नेटो माल के समीप के क्षेत्र के रहवासियों ने वहाँ एक बड़े गड्ढे में एक मवेशी के आज अचानक गिर जाने की जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर को दी. इस जानकारी को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा द्वारा दिये गए आदेशानुसार नगर पालिक निगम जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की काऊ कैचर टीम काऊ कैचर वाहन लेकर जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू, स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र कलिहारी, भोला तिवारी की उपस्थिति में तत्काल सम्बंधित क्षेत्र महर्षि वाल्मीकि वार्ड नम्बर 32 के क्षेत्र में मैग्नेटो माल के समीप के एक बड़े गड्ढे वाले स्थल पहुंची और वहाँ उक्त बड़े गड्ढे में अचानक गिरे मवेशी को जेसीबी मशीन, बड़ी रस्सी की सहायता और काऊ कैचर टीम के श्रमवीरों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के क्षेत्र में मैग्नेटो माल के समीप के क्षेत्र के रहवासियों ने एक बड़े गड्ढे में अचानक गिरे मवेशी को बाहर सुरक्षित निकाले जाने के इस कार्य को लेकर नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की काऊ कैचर टीम की सराहना की .

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका