RADA
छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना : निगम रायपुर ने 10010 आवासों का निर्माण किया पूर्ण, आयुक्त ने की प्रसन्नता व्यक्त

पीएम आवास योजना : निगम रायपुर ने 10010 आवासों का निर्माण किया पूर्ण, आयुक्त ने की प्रसन्नता व्यक्त

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) के अंतर्गत योजना में कुल स्वीकृत 12831 आवासों में से अब तक 10010 आवासों का निर्माण कार्य रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा पूर्ण किया जा चुका है. उक्त जानकारी पर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तेजी के साथ आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने को लेकर नगर निगम रायपुर के अधीक्षण अभियंता, प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) के नोडल अधिकारी श्री राजेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री राजेश राठौर सहित नगर निगम मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) शाखा में कार्यरत सम्बंधित नगर निगम के सभी अभियंताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों की इसमें चुस्त कार्यप्रणाली को सराहा है और साथ ही उन्हें योजना के अंतर्गत शेष बचे आवासों का निर्माण तेज गति से कार्य करवाकर शीघ्र पूर्ण करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता से छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका