
छतीसगढ़ में राज्यपाल की नियुक्ति, 8 राज्यों में नए राज्यपाल
छतीसगढ़ में राज्यपाल की नियुक्ति, 8 राज्यों में नए राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के अतिरिक्त प्रभार के साथ असम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नये राज्यपाल होंगे, वह सी पी राधाकृष्णन की जगह लेंगे। सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया को बनवारीलाल पुरोहित के स्थान पर पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड, रमेन डेका को छत्तीसगढ़, सी एच विजयशंकर को मेघालय और सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है
