
नीति मोहन का साड़ी पहनकर एफिल टॉवर जाने का सपना हुआ पूरा
नीति मोहन का साड़ी पहनकर एफिल टॉवर जाने का सपना हुआ पूरा
पेरिस ओलंपिक में अपनी पहली प्रस्तुति को लेकर नीति मोहन बेहद उत्साहित हैं। गायिका ने 8 अगस्त को इंडिया हाउस में मंच संभाला। यह एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य भारतीय एथलीटों का समर्थन करना है। यह पहली बार है, जब देश ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक में एक क्षेत्र स्थापित किया है। इसके साथ ही भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए देश को उम्मीदवार के रूप में भी पेश किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : अब ई-वाहनों का जमाना, बढ़ी 55% बिक्री, ई-बाइक का भी चलन ज्यादा
अपने शो का अनुभव साझा करते हुए सिंगर ने कहा, “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा कुछ होगा। मुझे पेरिस में, इतनी शानदार भीड़ के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला, और मैं बहुत आज बहुत खुश हूं।”
ये खबर भी पढ़ें : अब बदलने जा UPI पासवर्ड, आ रहा नया पेमेंट सिस्टम
गायिका के लिए यह एक यादगार दिन था, उन्होंने आगे कहा, “मैंने कुछ पुराने गाने और अपने सारे गाने का मैशअप प्रस्तुत किया। लोग हर गाने के साथ गा रहे थे। वे कूद रहे थे, नाच रहे थे और भावुक हो रहे थे।” बता दें कि नीति मोहन ने अपने शो में इंडिया वाले (हैप्पी न्यू ईयर; 2014) और तू है हो (मिस्टर एंड मिसेज माही) जैसे गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय की अभिनव पहल, 7.59 लाख से अधिक पालक–शिक्षकों ने दी सहभागिता
नीति ने अपने शो के लिए ब्लू लहंगा पहना था। अपने लुक के बारे में बताते हुए नीति कहती हैं, “मैं एक भारतीय ड्रेस पहनना चाहती थी, इसलिए मैंने मंच पर लहंगा पहना। दुपट्टे के बजाय, मैंने जैकेट चुना क्योंकि मैं चाहती थी कि मेरा पहनावा एक फ्यूजन हो। यह भारी कढ़ाई और बहुत सारी चमक के साथ एक शानदार ड्रेस थी। नीला रंग भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है, यही वजह है कि मैंने भी इस रंग को चुना।
ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में, इस वजह से भड़के

