
राज्य
PM पहुंचे वायनाड, भूस्खलन प्रभावित हालात का लेंगे जायजा
PM पहुंचे वायनाड, भूस्खलन प्रभावित हालात का लेंगे जायजा
वायनाड. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड का दौरा पर हैं। प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हालात का जायजा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले केरल के शरणार्थी कैंप के बाहर का दृश्य। पीएम मोदी भी अपने दौरे में शरणार्थी कैंपों का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
