अपराध

पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर:हादसे में लड़की की मौत

पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर:हादसे में लड़की की मौत

बालोद। जिले के अर्जुंदा थानांतर्गत साेमवार काे साइकिल से कॉलेज जा रही छात्रा काे पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की माैके पर ही मौत हो गई है। घटना ग्राम परसतराई और बोरगाहन गांव के बीच की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित पिकअप चालक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका याचना देशमुख पिता टिकेश्वर देशमुख (19 वर्ष) अर्जुन्दा कॉलेज में बीएससी प्रथम ईयर की छात्रा थी। वह साेमवार सुबह अपने गांव परसतराई से अर्जुन्दा कॉलेज जाने निकली थी। तभी चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरी से कुर्दी फरसी खदान जा रही पिकअप ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर अर्जुन्दा पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपित पिकअप चालक प्रीतराम मंडावी ग्राम पूरी थाना चारामा निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका