छत्तीसगढ़

रामानुजगंज में निकाली गई तिरंगा रैली, कृषि मंत्री हुए शामिल

रामानुजगंज में निकाली गई तिरंगा रैली, कृषि मंत्री हुए शामिल

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में आज सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा रामानुजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नगर भ्रमण कर गांधी चौक से होते हुए भारत माता चौक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर नगर भ्रमण किया। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहे। मंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में 15 अगस्त को लेकर तिरंगा यात्रा निकालने के लिए निर्देश दिया गया है। देश की जनता को तिरंगे की महत्व को समझना चाहिए। आमजन 15 अगस्त को जश्न के रूप में मनाएं। रामानुजगंज-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की जर्जर स्थिति के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कारण मामला अटका हुआ है। जल्द इसका क्लीयरेंस मिलने वाला है। मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
TVS Raider 125 – स्टाइल, फीचर्स और माइलेज से भरपूर बाइक इस तेज गर्मी के लिए Feel Free Dresses जो आपके लिए बाने “इस गर्मी, चलो स्पीति,हिमाचल प्रदेश — जहाँ सुकून मिले हर मोड़ पर Motorola Edge 60 Fusion शानदार फ़ोन, रोजमर्रा के लिए परफेक्ट