
छत्तीसगढ़
डायरिया से एक महिला की मौत, हाई अलर्ट के बावजूद नहीं थम रहा सिलसिला
डायरिया से एक महिला की मौत, हाई अलर्ट के बावजूद नहीं थम रहा सिलसिला
बिलासपुर में डायरिया से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. सिम्स में उपचार के लिए भर्ती तिफरा में रहने वाली एक महिला की आज सुबह मौत हो गई. सिम्स में अभी डायरिया से पीड़ित आधा दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, तिफरा क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय सुनीता को 2 दिन पहले इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. महिला को लगातार उल्टी, दस्त से पीड़ित थी, जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर थी.
महिला को सिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था. महिला हालत में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के सुशासन में किसान हुए खुशहाल

