RADA
खेल

इस दिग्गज गेंदबाज को मिली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी

इस दिग्गज गेंदबाज को मिली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी

भारतीय टीम के अमेरिका में टी20 विश्व कप जीतने के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल ख़त्म हो गया और भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम की बागडोर संभाली। इसके बाद अभिषेक नायर को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई। वहीं राहुल द्रविड़ के वक्त फील्डिंग कोच के रूप में कार्यरत टी दिलीप को यथावत रखा गया। बीच खबर आ ही है कि टीम के नए बॉलिंग कोच का एलान हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नियम विरुद्ध राशि आहरण करने पर सरपंच बर्खास्त, चुनाव के लिए 6 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित

बता दें कि दिग्गज साउथ अफ़्रीकी गेंदबाज IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की कोचिंग कर चुके मोर्ने मोर्कल को टीम इंडिया का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है और उनका अनुबंध 1 सितंबर से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर ने मोर्कल को बॉलिंग कोच बनाने की मांग की थी। दोनों ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए साथ में काम किया है। ऐसे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है और अब उनकी नियुक्ति हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें : आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर खनिजों की करें खोज : सचिव पी. दयानंद

पाकिस्तान के कोच रह चुके हैं मोर्कल
गौरतलब है कि इससे पहले मोर्कल पाकिस्तान के कोच रह चुके हैं। अब मैन इन ब्लू टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ पूरा हो गया है। हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है, जो जल्द होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें : संभागायुक्त ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ईलाज करने के दिए निर्देश

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका