विशेष

मानसून में रोजाना अंडे खाने के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे सब हम सभी ने बचपन से ही यह कहावत सुनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर एक बढ़िया सुपरफूड है, जो आपकी सेहतमंद बनाने में मदद करता है। खासतौर पर मानसून में जब बीमारियां और संक्रमण लोगों को अपना शिकार बनाते हैं, ऐसे समय में अंडे आपको इस मौसम सुरक्षित रखते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : भारत के 7 शहर, जहाँ आपको स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करना चाहिए

बरसात के दिनों में जब डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, डायरिया, कब्ज आदि जैसी बीमारियों का प्रकोप ज्यादा होता है, तब अंडे इससे बचने और लड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मानसून में अंडे खाने के गजब के फायदों के बारे में-

ये खबर भी पढ़ें : पोलैंड के विश्वविद्यालय जहां आप पढ़ना चाहेंगे – Pratidin Rajdhani

इम्युनिटी बढ़ाए
मानसून के दिनों में अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से बीमारियां और संक्रमण लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। ऐसे में अंडे खाने से इम्युनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन डी होता है, जो इम्यून सेल फंक्शन को रेगुलेट करने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम का समर्थन करता है।

ये खबर भी पढ़ें : शिव भक्ति में डूबी अनन्या पांडे, सावन के चौथे सोमवार पर की पूजा

प्रोटीन से भरपूर
प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से अंडे मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत में मदद करते हैं। साथ ही प्रोटीन कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं से भी रक्षा कर सकता है और इस बरसात के मौसम में यह आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी मदद कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में देशभर के डॉक्टर एकजुट

सेल डैमेज से बचाए
अंडे में ‘ल्यूटिन’ और ‘जेक्सैन्थिन’ जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं और सूजन को भी कम करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : श्रीलंका से हार के बाद अब इन टीमों से होगी भारत की टक्‍कर; जानिए पूरा शेड्यूल

आई हेल्थ में सुधार
रोजाना अंडे खाने से आपकी आई हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकते हैं और उम्र से जुड़े मैक्यूलर डीजेनरेशन के खतरे को कम कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए – Pratidin Rajdhani

बालों और नाखूनों को बनाए मजबूत
चूंकि अंडे प्रोटीन के बहुत बेहतरीन स्रोत होते हैं, इसलिए वे त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। अंडे बायोटिन, विटामिन बी12 और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ बालों और नाखूनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : अब ई-वाहनों का जमाना, बढ़ी 55% बिक्री, ई-बाइक का भी चलन ज्यादा

वेट मैनेजमेंट में मददगार
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, अंडों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन ज्यादा होता है, जो वेट मैनेजमेंट के लिए इसे एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में, इस वजह से भड़के

एनीमिया से बचाए
इन सभी फायदों के अलावा अंडे आयरन का भी अच्छा स्रोत होते हैं, जिसकी वजह से इसे डाइट में शामिल करने से एनीमिया को रोकने और हेल्दी रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में मदद मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय की अभिनव पहल, 7.59 लाख से अधिक पालकशिक्षकों ने दी सहभागिता

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका