RADA
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने शेयर की वामिका और अकाय के राखी की तस्वीर

अनुष्का शर्मा ने शेयर की वामिका और अकाय के राखी की तस्वीर

नई दिल्ली। पूरे देश में 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस बीच कई सेलेब्स ने भी अपने-अपने घर राखी सेलिब्रेट करते हुए कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय और बेटी वामिका की पहली राखी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। अनुष्का शर्मा ने इस साल फरवरी में लंदन में अपने बेटे अकाय को जन्म दिया था। फिलहाल एक्ट्रेस परिवार के साथ अभी यूके में रह रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : कौन हैं सोभिता धूलिपाला? ‘मेड इन हेवन’ – Pratidin Rajdhani

इस बीच राखी के खास मौके पर अनुष्का ने एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें कार के आकार की बुनी हुई राखियां हैं। उन्हें किनारों पर धागे से बांधा गया है। दोनों राखियों में काले और सफेद बटन हैं और ऊपर प्यारी सी आंखें बनी हुई हैं। एक राखी हरे रंग की,जबकि दूसरी नारंगी रंग की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,”हैप्पी रक्षाबंधन।”

ये खबर भी पढ़ें : आधार कार्ड नंबर के लिए ये चीज नहीं होगी जरूरी, बिना आईडी होगी वेरिफाई

ये खबर भी पढ़ें : मनचाहे कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे ग्राहक Updated Classic 350

पहली बार दिखा अकाय कोहली की झलक

बता दें कि वैसे तो अनुष्का शर्मा ने अपने दोनों बच्चों में से किसी की भी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की है लेकिन वो अक्सर उनकी क्यूट हरकतों की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने अकाय और वामिका की पॉप्सिकल्स का आनंद लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी,जिसके जरिए फैंस को अकाय की पहली झलक देखने को मिली। फोटो में उनका छोटा सा हाथ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस आने वाले समय में फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें रब ने बना दी जोड़ी, एनएच 10 और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों में अपने किरदार के लिए भी जाना जाता है

ये खबर भी पढ़ें : भारत के 7 शहर, जहाँ आपको स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करना चाहिए

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका