RADA
छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

बलरामपुर। प्रदेश के जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों के लिए मानसून में पोषण से भरपूर व्यंजन – Pratidinrajdhani.in

मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में रक्षाबंधन त्योहार के दिन दोपहर में 10 वर्षीय कपिल कोरवा अपने दोस्त के साथ खुखड़ी (मशरूम) बीनने के लिए घर से जंगल की ओर निकला था। इस बीच तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : पीएम रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया L – Pratidinrajdhani.in

बारिश से बचने के लिए कपिल एक पेड़ का सहारा लेकर उसके नीचे खड़ा हो गया, जबकि उसका दोस्त पानी में भीगते हुए घर लौट गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और कपिल उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत मंगलवार को शव परिजनों को सौप दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : काम के दौरान तनाव कम करने के लिए योगासन – Pratidinrajdhani.in

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका