राज्य
Trending

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : पहले चरण की अधिसूचना जारी

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रथम चरण के मतदान की अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण में किश्तवाड़, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिले में मतदान होगा।

इस चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन की जांच 28 अगस्त को होगी और नाम वापसी 30 अगस्त तक होगी।

इस चरण में 24 विधानसभा सीटों पामपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनपोरा, शोपियाँ, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (अ.ज.जा), अनन्तनाग पश्चिम, अनन्तनाग, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहाड़ा, शानगुस-अनन्तनाग पूर्व, पहलगाम, इन्दरवाल, किश्तवाड़, -पाडेर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने पिछले शुक्रवार को दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों की मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper