RADA
राज्य

पूर्व CM चंपई सोरेन का एस्कॉट कर लौट रहे जवान की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

चंपई सोरेन का एस्कॉट कर लौट रहे जवान की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन ( संख्या जेएच 22A/1084) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा में मंगलवार देर रात करीब दाे बजे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को ड्रॉप करने के बाद एस्कॉर्ट वाहन लौट रहा थी। इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास अज्ञात वाहन से टकरा गया। एस्कॉर्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे। प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां पहुंची। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया। शव को भी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। दुर्घटना में मृत चालक का नाम विनय बानसिंह (45) है। वह पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड के भोया गांव का रहने वाला था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि वाहन सवार पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी जवानों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान दयाल महतो (47), मनोज भगत (40), हरीश लागुरी (25), सिलास विल्सन और सावन हेंब्रम (38) के रूप में हुई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका