टेक्नोलॉजी
Trending

मोटरसाइकिल स्कीइंग में जॉनी डेविस ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली । यॉर्क के एल्विंगटन एयरफील्ड ने स्टंटमैन जॉनी डेविस की मेजबानी की, जहां उन्होंने सबसे तेज मोटरसाइकिल स्कीइंग का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। डेविस ने एक सुपरचार्ज्ड कावासाकी निंजा H2 SX पर सवार होकर 159.522 मील प्रति घंटे (256.72 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से मोटरसाइकिल स्कीइंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया। दो बार के ब्रिटिश स्टंट राइडिंग चैंपियन और दो बार के विश्व रिकॉर्ड धारक ने 18 अगस्त को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल के पीछे खींचकर अपनी सिर पर एक और ताज पहना है।

डेविस ने लिवरपूल के गैरी रोथवेल का पिछला रिकॉर्ड 156.3 मील प्रति घंटे (251.54 किमी प्रति घंटे) को तोड़ दिया। जिन्होंने 1999 में सुजुकी हयाबुसा पर यह रिकॉर्ड बनाया था। डेविस ने दिन के अपने दूसरे आधिकारिक प्रयास में नया रिकॉर्ड बनाया। ब्रिटिश राइडर 110 मील प्रति घंटे (177 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से मोटरसाइकिल से कूद गए और रिकॉर्ड बनाने के लिए कावासाकी निंजा H2 SX के पिछले ग्रैब हैंडल पर दूसरे थ्रॉटल का इस्तेमाल किया। मोटरसाइकिल के पीछे से स्की करने में मदद करने के लिए डेविस ने खासतौर पर बनाए गए टाइटेनियम बूट पहने थे। कावासाकी निंजा H2 SX एक स्पोर्ट टूरर है, जिसमें एक सुपरचार्ज्ड 998cc, इन-लाइन चार-सिलेंडर इंजन है। यह 197bhp का पावर और 137Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए, कावासाकी यूके ने H2 SX दी थी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper