RADA
छत्तीसगढ़
Trending

शहीद पंकज विक्रम वार्ड 58 में 200 पौधे राेपे गए

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रव्यापी पर्यावरण हितेषी आव्हान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री, लोक निर्माण मन्त्री  अरुण साव के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम रोपित किये जाने का महाभियान नगर पालिक निगम रायपुर के क्षेत्र में निरन्तर प्रगति पर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस क्रम में आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के तत्त्वावधान में शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 के क्षेत्र के अंतर्गत गुलाब बाबा मंदिर आरएमएस कॉलोनी मार्ग के दोनों ओर सघन पौधरोपण आयोजन रखा गया। आयोजन में  प्रमुख रूप से संभागीय आयुक्त  महादेव कावरे, नगर निगम सभापति  प्रमोद दुबे,रायपुर के पूर्व उप महापौर  गजराज पगारिया, नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष  निशा देवेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी  विजय खंडेलवाल, स्वच्छता एम्बेसडर  सुभांगी आप्टे, संजय यादव शासकीय स्कूल की प्राचार्या  शुभ्रा तिवारी, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर  रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपड़ा, उप अभियंता  हिमांशु चंद्राकर, संजय यादव स्कूल के विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्त्ता  संतोष तिवारी,बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, नवयुवकों, महिलाओं सहित नगर निगम जोन 6 अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमवीरों ने एक पेड़ माँ के नाम सुरक्षित स्थानों पर रोपित किया एवं नीम, कचनार एवं अन्य विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे रोपित कर प्रत्येक रोपित किये प्रत्येक पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल करने का सामूहिक संकल्प समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका