छत्तीसगढ़

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 से 25 अगस्‍त तक छत्तीसगढ़ दाैरा

रायपुर ।   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह 23 से 25 अगस्‍त तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे । केन्‍द्रीय मंत्री का आगमन 23 अगस्त  को रात्रि 10 बजे होगा ।

ये खबर भी पढ़ें : श्रीलंका से हार के बाद अब इन टीमों से होगी भारत की टक्‍कर; जानिए पूरा शेड्यूल

अपने प्रवास के दौरान केन्‍द्रीय गृह मंत्री 24 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे । इसके बाद, इसी दिन सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर, रायपुर में छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे । इस बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे ।

ये खबर भी पढ़ें : क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए – Pratidin Rajdhani

केन्‍द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह 25 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे एन.सी.बी. ऑफिस, रायपुर का उद्घाटन करेंगे एवं समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्‍चात् होटल मेफेयर, रायपुर में दोपहर 01:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे ।

ये खबर भी पढ़ें : अब ई-वाहनों का जमाना, बढ़ी 55% बिक्री, ई-बाइक का भी चलन ज्यादा

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका