छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल में डेंगू मरीज की मौत, मचा हड़कंप

कोरबा। जिला मेडिकल कॉलेज में डेंगू मरीज की मौत हो गई है। 35 वर्षीय युवक की मौत से पहले परिजनों ने आईसीयू में हंगामा भी मचाया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें कहा कि डेंगू के मरीज बचते नहीं, मरीज को कई प्रकार की दिक्कत है, जिससे इस बात पर परिजन भड़क गए। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और परिजन हंगामा मचाने लगे। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 से 25 अगस्‍त तक छत्तीसगढ़ दाैरा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक कुर्रे पोड़ी खुर्द गांव का निवासी था, वह डेंगू से पीड़ित था। मरीज का इलाज गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर मरीज को 17 अगस्त को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें : व्हाट्सएप वीडियो कॉल में चेहरा छिपाकर नग्न शरीर का प्रदर्शन करने वाला आराेपित गिरफ्तार

वहीं आज गुरुवार सुबह जब मरीज जीवित था तो डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि “डेंगू के मरीज बचते नहीं,” और मरीज को कई अन्य समस्याएं हैं, जिस पर परिजन भड़क गए और आईसीयू में हंगामा मचा दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला शांत कराया। मृतक मरीज की पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भर्ती कराने पर वो ठीक थे, खाना भी खा रहे थे। इलाज में लापरवाही की वजह से उसकी हालत और गम्भीर हुई। वहीं आज मरीज की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : मनी एक्सपो इंडिया 2024 में JustMarkets को मिला बेस्ट ग्लोबल ब्रोकर का पुरस्कार  

मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें हंगामा की सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। महिला ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है, मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : डिवाइडर से टकराकर युवक आया कार के नीचे, माैत

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका