खेल

IND vs ENG 2025 Test Series: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का शेड्यूल जारी, पढ़िए मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

नई दिल्ली। BCCI और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल 2025 में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी किया। ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तब चौथा चरण शुरू हो जाएगा और यह सीरीज उसका ही हिस्सा होगी। आइए जानते हैं कब और कहां भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 2025 खेली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : बांग्लादेश नहीं अब इस देश में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप,ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया

दरअसल, भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में 20 जून 2025 से खेला जाएगा। वहीं आखिरी टेस्ट 31 जुलाई को होगा। इसके अलावा बर्मिंघम, लॉर्ड्स, मैनचेस्टर में भी टीम इंडिया टेस्ट मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का अभी से शेड्यूल जारी कर दिया है। सीरीज का पहला मैच 20 जून से 24 जून तक खेला जाएगा। यह मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से 6 जुलाई तक खेला जाएगा, जो कि बर्मिंघम में आयोजित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा बेच रही हैं अपना घर, फैंस ने पूछा इतनी जल्दी क्यों बेच रही हो?

BCCI द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में रोहित शर्मा की तस्वीर से यह साफ हो गया है कि अगले साल भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए वह टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : स्टील कारोबारी के पुत्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

तीसरा मैच 10 जुलाई से 14 जुलाई तक लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। वहीं, चौथा मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर में होगा। वहीं सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में भारत बंद का क्या रहा असर, जानने के लिए पढ़ें खबर 

भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टेस्ट मैच- 20 जून से 24 जून- लीड्स
  • दूसरा टेस्ट मैच- 2 जुलाई से 6 जुलाई- बर्मिंघम
  • तीसरा टेस्ट मैच- 10 जुलाई से 14 जुलाई- लॉड्स, लंदन
  • चौथा टेस्ट मैच- 23 जुलाई से 27 जुलाई- मैनचेस्टर
  • पांचवां टेस्ट मैच- 31 जुलाई से 4 अगस्त- लंदन

ये खबर भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 से 25 अगस्‍त तक छत्तीसगढ़ दाैरा

Back to top button
📰 E-Paper