जॉब - एजुकेशन
Trending

कलिंगा विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बाँधी राखी 

पच्चीस देशों के बच्चे नवा रायपुर के कलिंगा वि.वि. में रहकर अध्ययन कर रहे 

रायपुर। राखी के धागों में इतनी ताकत है कि विदेशी भी इसके आकर्षण से अछूते नहीं रह सके। नवा रायपुर के कलिंगा विश्वविद्यालय में पच्चीस देशों के बच्चे अध्ययनरत हैं। यह बच्चे अपने घर-परिवार और देश से मीलों दूर यहाँ भारत में आकर कलिंगा वि.वि. के छात्रावास में रहकर विभिन्न विधाओं की शिक्षा ले रहे हैं।


यहाँ पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर-20 नवा रायपुर की बहनें हर साल विद्यार्थियों की सूनी कलाईयों में रक्षासूत्र बाँधने के लिए आती हैं। ऐसे ही इस वर्ष भी ब्रह्माकुमारी बहनें जब विश्वविद्यालय पहुंची तो रक्षाबन्धन का आकर्षण विदेशी मेहमानों को भी कार्यक्रम स्थल पर खींचकर ले लाया। विशेष बात यह है कि उन्हें राखी के बारे में कुछ भी नहीं मालूम था। ब्रह्माकुमारी बहनों ने जब उन्हें रक्षाबन्धन का अर्थ और आध्यात्मिक महत्व बतलाया तब वह सभी उसे सुनकर बहुत प्रसन्न हुए और खुशी-खुशी राखी बंधवाने के लिए तैयार हो गए।


विदेशी मेहमानों को ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी, ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी, ब्रह्माकुमारी स्मृति दीदी, रिंकू दीदी और अन्य बहनों ने रक्षासूत्र बाँधकर मुख मीठा कराया। इस दौरान कलिंगा वि.वि. के कुलसचिव संदीप गाँधी भी उपस्थित थे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper