देश-विदेश
Trending

नेपाल जा रही भारतीय बस मार्स्यांगडी नदी में गिरी, 14 शव बरामद

- अभी भी लापता 13 यात्रियों को ढूंढने 10 गोताखोरों को नदी में उतारा  

काठमांडू । गोरखपुर से नेपाल जा रही एक बस शुक्रवार को तनहूं के ऐनापहारा नामक स्थान से मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 14 बस यात्रियों के शव बरामद किये हैं। घटनास्थल से 16 घायल लोगों को बचाया गया है। बस नदी के किनारे फंसी हुई है। भारतीय बस के 13 लापता यात्रियों को ढूंढने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के 10 गोताखोरों की टीम को नदी में उतारा गया है। नेपाली सेना का एक हेलीकॉप्टर में मेडिकल टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर रवाना किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 से 25 अगस्‍त तक छत्तीसगढ़ दाैरा

कास्की पुलिस के प्रवक्ता और डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने बताया कि भारत के गोरखपुर से 40 यात्री दो दिन पहले ही बस (यूपी-53 एफटी 7623) से पोखरा आये थे। यह सभी लोग पोखरा के माझेरी रिसॉर्ट में रुके थे। वे बुधवार और गुरुवार को रिसॉर्ट में रुके और शुक्रवार सुबह काठमांडू जाने के लिए बस से रवाना हु़ए थे।शुक्रवार सुबह पोखरा से काठमांडू जा रही यह बस तनहूं के ऐनापहारा नामक स्थान से मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। हादसा होने की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी के किनारे फंसी बस से यात्रियों को निकालना शुरू किया। कास्की पुलिस प्रमुख एसपी मोहन थापा ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 14 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 17 घायल लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : मनी एक्सपो इंडिया 2024 में JustMarkets को मिला बेस्ट ग्लोबल ब्रोकर का पुरस्कार  

तनहूं के डीएसपी दीपक कुमार राय ने कहा कि बचाव कार्य जारी रहने से मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। उनके मुताबिक बस में ड्राइवर और सह चालक समेत 43 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि भारतीय बस के 13 लापता यात्रियों को ढूंढने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के 10 गोताखोरों की टीम को नदी में उतारा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : डिवाइडर से टकराकर युवक आया कार के नीचे, माैत

नेपाली सेना के प्रवक्ता गौरव केसी के मुताबिक सेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 मेडिकल टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर रवाना किया गया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर आज सुबह दुर्घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर +9779851107021 जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें : व्हाट्सएप वीडियो कॉल में चेहरा छिपाकर नग्न शरीर का प्रदर्शन करने वाला आराेपित गिरफ्तार

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper