RADA
विशेष

पंचामृत के बिना अधूरा है भगवान कृष्ण का भोग , घर पर मिनटों में ऐसे करें तैयार

नई दिल्ली। कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे देश में इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्वस को मनाने के लिए सभी भक्तजन उनकी पूजा करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और उनकी पसंद के भोग अपने हाथों से तैयार करके, उन्हें अर्पित करते हैं। भगवान कृष्ण के प्रिय भोग में पंचामृत का बेहद खास महत्व है। इसे पांच बेहद खास चीजों को मिलाकर बनाया जाता है, जिस वजह से इसे पंचामृत कहते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में भारत बंद का क्या रहा असर, जानने के लिए पढ़ें खबर 

जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को इसका भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं। ऐसा मानते हैं देवकी नंदन को पंचामृत का भोग लगाए बिना पूजा पूरी नहीं हो सकती। इसलिए आप भी पूजा से पहले इसे जरूर तैयार कर लें। पंचामृत बनाना बेहद आसान होता है, जिसे आप मिनटों में घर पर बना सकते हैं। इसकी रेसिपी हमने इस आर्टिकल में बताई है। आइए जानें।

ये खबर भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 से 25 अगस्‍त तक छत्तीसगढ़ दाैरा

सामग्री:
दूध – 1 कप
दही – 1 कप
घी – 1/4 कप
शहद – 1 चम्मच
मिश्री
तुलसी के पत्ते- 2-3

ये खबर भी पढ़ें : मनी एक्सपो इंडिया 2024 में JustMarkets को मिला बेस्ट ग्लोबल ब्रोकर का पुरस्कार  

विधि:

  • एक कटोरी में दूध और दही डालें। अच्छी तरह से मिलाएं ताकि मिश्रण एक समान हो जाए।
  • एक छोटी कढ़ाई में घी डालें और मध्यम आंच पर पिघलाएं।
  • घी के पिघलने के बाद, इसमें शहद और मिश्री डालें। अच्छी तरह से मिलाएं, मिश्री घुल जाए।
  • अब घी, शहद और मिश्री के मिश्रण को दूध और दही में अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि सभी सामग्री आपस में अच्छे से मिल जाएं।
  • अंत में, तुलसी की पत्तियां डालें और भगवान कृष्ण को प्रसाद के रूप में चढ़ाएं।
  • ये खबर भी पढ़ें : डिवाइडर से टकराकर युवक आया कार के नीचे, माैत

    टिप्स:

  • दूध और दही को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि मिश्रण एक समान हो जाए।
  • घी को धीमी आंच पर पिघलाएं ताकि यह जल न जाए।
  • मिश्री को फोड़कर पीस लें, ताकि वह आसानी से घुल जाए।

ये खबर भी पढ़ें : व्हाट्सएप वीडियो कॉल में चेहरा छिपाकर नग्न शरीर का प्रदर्शन करने वाला आराेपित गिरफ्तार

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका