राज्य
Trending

वृंदावन में बांकेबिहारी की मंगला आरती आज, जानें कितने भक्तों की हाेगी प्रवेश  

नई दिल्ली। ब्रज में चहुं ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस खुशी में नंदोत्सव मनाते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर में आज आधीरात बाद विशेष मंगला आरती होगी। मध्यरात्रि जन्म के बाद यहां साल में एक बार विशेष मंगला आरती होती। इस दौरान 600 भक्तों का ही मंदिर में प्रवेश होगा। इसमें सेवायतों की संख्या भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन

ये खबर भी पढ़ें : शुरूआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी

हाई कोर्ट के आदेश पर यह संख्या सीमित की गई है। प्रवेश पासधारकों को ही इस आरती के दौरान मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 600 की संख्या पूरी होने के बाद द्वार बंद कर दिए जाएंगे। हाई कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए पुलिस-प्रशासन ने पास जारी करने की व्यवस्था की है। विश्व भर से श्रद्धालु कान्हा के जन्मोत्सव के लिए ब्रज पहुंचे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा पार्ट वन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ रिलीज

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper