RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर से

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आगामी तीन सितंबर से शुरु होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का पहला सदस्य बनाएंगे। इसके बाद छह सितंबर से सभी बूथों में सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा।

भाजपा सूत्राे से मिली जानकारी के मुताबिक  15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा ने लगभग पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यता अभियान के लिए वार रुम गठित किया जा चुका है।  साथ ही प्रदेश में पांच अलग-अलग कमेटी गठित की जा रही है जो इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक पत ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत यह बताया जा रहा है कि नया सदस्य बनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना है। वहीं सदस्यता बनाते समय लोगों को भाजपा की रीति-नीति भी बतानी होगी।
छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान के संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाजपा के पहले सदस्य बनने के साथ ही मिस्ड कॉल के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल देकर सदस्य बन सकता है। मिस्ड कॉल के आधार पर डिटेल निकालकर सदस्यता के लिए बनाए गए फार्मेट में इसे मेनुअली भरना होगा।
वार रूम से होगी मॉनिटरिंग
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग के लिए वार रूम की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर बनाई गई रणनीति पर नजर रखी जाएगी। इससे रोजाना प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका