छत्तीसगढ़
Trending

 राज्यपाल  डेका ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त)  उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

रायपुर। राज्यपाल  रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त)  इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति  इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव  रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ के पश्चात् राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्पगुच्छ से श्री उबोवेजा का अभिवादन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद  सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त  टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त  एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त  मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार  भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव  हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा  उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका