RADA
मध्यप्रदेश
Trending

दूषित पानी से दो लोगों की मौत, 34 अस्पताल में भर्ती, जानें कहां का है मामला

भोपाल । मध्य प्रदेश में पांढुर्णा जिले के ग्राम बोरपानी में दूषित पानी से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोगों को पांढुर्णा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने के बाद बुधवार को पीएचई विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है और यहां शिविर लगाकर ग्रामीणों का चेकअप किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक ग्राम बोरपानी में मंगलवार देर रात अचानक 20 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत होने के बाद सभी को रात दो पांढुर्णा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान सुबह 7 बजे तक दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे के बाद 16 अन्य ग्रामीणों को तबीयत बिगड़ने पर एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के बीएमओ डॉ. दीपेंद्र सलामे ने बताया कि उल्टी-दस्त के कारण करीब बुधवार दोपहर 12 बजे तक 36 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें दो ग्रामीणों देवाची उईके (45) और झनका बाई धुर्वे की मौत हो गई। फिलहाल, 34 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी गई है, जहां शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कर उनका उपचार किया जा रहा है।

ग्रामीणों के बताया कि वे गांव में नदी के पास ट्यूबवेल से पानी पीते हैं। कुछ दिन से ट्यूबवेल से गंदा पानी आ रहा है। हो सकता है कि इसी पानी को पीने के कारण सभी की तबीयत बिगड़ी। पीएचई विभाग के एसडीओ सुभाग गाडगे ने बताया कि पानी का सेंपल लेकर ट्यूबवेल को बंद कर दिया है। ग्राम पंचायत को गांव में साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका